मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए जिले के पांच युवाओं का चयन हुआ है। विकसित भारत चैलेंज ट्रैक के तहत इनका चयन किया गया है। 9-12 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में ये युवा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिले से मोहम्मद रेहान अहमद, प्रिया स्नेहा, दीपक गुप्ता, आदित्य सौरव एवं पूजा भार्गव का चयन विकसित भारत चैलेंज ट्रैक के तहत हुआ है। इस चयन के माध्यम से उन्हें आगामी विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में विभिन्न राष्ट्रीय विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय युवा महोत्सव वर्ष 1995 से स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होता आ रहा है। वर्ष 2025 से इसे पुनर्संरचित कर विकसित भारत यंग लीडर्स डॉयलॉग के रूप में रूपांतरित किया गया है, जो युवाओं को नेतृत्व, नीति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.