लखीमपुरखीरी, जनवरी 13 -- जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में 43 वां राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती हर्षॉल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारतमाता व स्वामी विवेकानंद के वंदन व अभिनंदन से हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य ने विद्यालय परिवार को देश के विकास हेतु की शपथ भी दिलवायी गई। अपने सम्बोधन में प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि विवेकानंद भारतीय दर्शन व अध्यात्म के प्रेरणापुंज थे। वे विश्व के सबसे बड़े यूथ आइकान थे। सुन्दर युवती को देखकर उसे माता कहने का भाव केवल भारतीय संत ही रख सकता है, ऐसे महान संत व विचारक विवेकानंद पर भारतवर्ष को गर्व है। उनके बचपन का नाम नरेंद्र था, उन्हें विवेकानंद नाम उनके मित्र, राजस्थान में खेतड़ी रियासत के राजा अजीत सिंह ने दिया था। नोडल अधिकारी आकृति गुप्ता ने कहा कि विवेकानंद न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.