शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शाहजहांपुर जिला इकाई की कैंट इकाई की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रमों के तहत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता जिले के विभिन्न शिक्षा संस्थानों में कराई गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। नगर मंत्री आशुतोष, अनुराग यादव, आर्यन वर्मा, अरीश और शिवांग शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...