लखीसराय, जनवरी 13 -- सूर्यगढ़ा।निज प्रतिनिधि विवेकानन्द जयंती को सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाए जाने को लेकर नगर परिषद क्षेत्र के नया टोला स्थित विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी तथा समाजसेवी रविशंकर प्रसाद सिंह अशोक की अगुवाई में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। श्री अशोक ने मकर संक्रांति को लेकर हर वर्ष की तरह इस बार भी चूड़ा-दही का भोज भी आयोजित किया । इसके बाद तीन दर्जन से अधिक संवाददाताओं, समाजसेवियों आदि को चादर,डायरी,पेन आदि देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा एक विचार-गोष्ठी भी आयोजित की गई। डिजिटल पत्रकारिता और युवा पत्रकार के संदर्भ के साथ विकास के क्षेत्र में सूर्यगढ़ा की उपेक्षा पर विचार प्रकट किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सूर्यगढ़ा एक बड़ा प्रखंड है, किन्तु इसकी उपेक्षा हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...