पूर्णिया, जनवरी 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जंयती के उपलक्ष्य में आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा एआई फॉर ऑल के तहत नेशनल एआई कैंपेन शुरू किया जायेगा। इस संदर्भ में पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर कुलसचिव प्रो अखिलेश कुमार ने विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सभी कॉलेजों और स्नातकोत्तर विभागों को पत्र भेज दिशानिर्देश दे दिया है। जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि इंडिया एआई मिशन द्वारा युवा एआई फॉर ऑल नामक एक आधारभूत कृत्रिम बुद्धिमत्ता साक्षरता पाठ्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इस पहल का उद्देश्य देशभर के विद्यार्थियों एवं युवाओं में एआई की मूलभूत समझ विकसित करना है। मेरिट वाई द्वारा इस पहल के अंतर्गत राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को नेशनल एआई लिट्रेसी कैं...