औरैया, जनवरी 12 -- दिबियापुर, संवाददाता। पीबीआरपी अकादमी में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस सादगीपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विवेकानंद के जीवन, विचार व आदर्शों से परिचित कराकर उनमें आत्मबल, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान शिक्षक योगेंद्र सिंह व अभिषेक सविता ने विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए आत्मबल, चरित्र निर्माण, परिश्रम और सकारात्मक सोच के महत्व को सरल शब्दों में समझाया। विद्यालय के कैप्टन शक्ति रंजन प्रधान और वाइस कैप्टन दीपिका गुप्ता ने विवेकानंद के प्रसिद्ध विचारों का वाचन किया और विद्यार्थियों को उनके व्यवहारिक अर्थ समझाते हुए जीवन में अपनाने का संद...