विकासनगर, जनवरी 13 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला विकास नगर की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस युवा पखवाड़ा के तहत रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन को मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत सह मंत्री सोनी तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रन फॉर यूनिटी डाकपत्थर बैराज से मेन बाजार डाकपत्थर होते हुए तिकोना पार्क और डाकपत्थर बैराज में समाप्त हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि ने सोनी तोमर ने स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं का उत्साह बढ़ाया। उन्हें स्वामी जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक नौटियाल ने भी युवाओं का जोशबर्धन किया। कहा कि हमें अपने देश को विश्व गुरु बनाने के लिए स्वामी जी के बताए रास्ते पर चलना होगा और लोगों को भी उनके विचारों से जारूक कराना होगा। इस दौरान विभाग संयोजक विक्की पंवार, ...