बोकारो, जनवरी 13 -- सोमवार को बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी के दौरान उपस्थित अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलने की बात कही। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बिरंची नारायण, प्रांत संगठन मंत्री निलेश कटारे सहित अन्य अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पन पर दीप प्रज्वलन कर किया। युवाओं में राष्ट्रबोध, सामाजिक दायित्व व संगठनात्मक चेतना को सुदृढ़ करने पर हुए संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारो के साथ-साथ आधुनिक भारत में उनकी महत्ता पर प्रकाश डाला। पूर्व विधायक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। संगठित युवाशक्ति ही सशक्त भारत का निर्माण कर सकती है। दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.