शामली, जनवरी 12 -- राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को नगर पंचायत में जिला गंगा समिति शामली एवं नगर पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष स्वच्छता जागरूकता एवं सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान शासन के निर्देशानुसार एवं अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र राणा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।अभियान के अर्न्तगत नगर के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता बैठकों का आयोजन किया गया तथा नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में नालों व नालियों की विशेष सफाई कराई गई। अभियान में युवाओं, स्थानीय नागरिकों एवं सफाई कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नगर को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। स्वच्छ वातावरण को ध्यान में रखते हुए सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री पर जल छिड़काव कराया गया तथा निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों को ढककर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.