देहरादून, जनवरी 12 -- देहरादून। राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी रोड स्थित किशनपुर तिराहे पर स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली चांदनी, स्मृति, मुस्कान, काजल और रूपा को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, रामकृष्ण आश्रम के अध्यक्ष स्वामी असीमात्मानंद, आचार्य विपिन जोशी, पूनम नौटियाल, सुरेन्द्र राणा, मंजीत रावत, संजय नौटियाल, मोहित अग्रवाल और देवेन्द्र रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...