पटना, जनवरी 7 -- राज्य के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा 29वीं राष्ट्रीय युवा उत्सव-2026 के तहत बिहार राज्य से चयनित प्रतिभागियों को बिहार ललित कला अकादमी में बुधवार को सम्मानित किया गया। शुभारंभ विभागीय मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने दीप जलाकर किया। उन्होंने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप एक लाख युवाओं मे विशिष्ट हैं, तभी आप यहां हैं। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ राष्ट्रीय मंच पर जाएं और बिहार का नाम बढ़ाएं। विभागीय सचिव प्रणव कुमार ने चयनित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करना गौरव की बात है। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने भी विभाग को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। समापन पर मंत्री ने हरी झंडी दिखा प्रतिभागियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता को ...