रांची, दिसम्बर 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किए जानेवाले राष्ट्रीय युवा उत्सव को लेकर झारखंड में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। झारखंड सरकार के युवा कार्य एवं खेल निदेशालय की ओर से जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन पूरा कर लिया गया है, जबकि प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं 22 और 23 दिसंबर को आयोजित की जाएंगी। प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रत्येक प्रमंडल से जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें समूह गीत और समूह नृत्य की प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले कलाकार शामिल होंगे। समूह गीत और समूह नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रत्येक दल में 10 प्रतिभागी होंगे, साथ ही एक-एक दल में तीन सहायक कलाकार भी शामिल रहेंगे। वहीं भाषण, चित्रक...