कोडरमा, दिसम्बर 9 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में राष्ट्रीय यक्ष्मा (टीबी) उन्मूलन कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में टीबी नियंत्रण एवं उन्मूलन से जुड़े प्रमुख सूचकांकों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी सूचकांकों में निरंतर प्रगति सुनिश्चित करने पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्रत्येक टीबी मरीज को निश्चय पोषण योजना का लाभ शत-प्रतिशत डीबीटी माध्यम से समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने टीबी मरीजों की नियमित जांच, उपचार अनुपालन की निगरानी और अधिक से अधिक बलगम संग्रह कर जांच दर बढ़ाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी स्तरों पर मजबूत और समन्वित प्रयास किए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने संभावित और पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.