देहरादून, जनवरी 20 -- देहरादून। यूनाइटेड मुए थाई एशोसियेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित होने वाली सातवीं राष्ट्रीय सीनियर मुए थाई चैंपियनशिप में उत्तराखंड के 10 खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। चयनित खिलाड़ी इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुए थाई एसोसियेशन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी ने बताया, चैंपियनशिप 22 से 25 जनवरी तक हैदराबाद के एसएस कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी। इसमें देश भर के 800 से अधिक चयनित मुएथाई खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में मयंक गहतोडी, शिक्षा विभाग के दीपांशु रौतेला, 6 कुमाऊं रेजिमेंट के खिलाड़ी अनिल बोरा, यशपाल भट्ट, सूर्यांशु कैंतुरा, निखिलेश गहतोडी, आदित्य लटवाल, सपना जवाडी, संचिता पोखरियाल, हिमानी मेर शामिल हैं। इसके अलावा उत्तराखंड टीम की मुख्य कोच प्रज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.