जमशेदपुर, फरवरी 18 -- जमशेदपुर। 5वीं राष्ट्रीय मिनी रोल बॉल प्रतियोगिता (अंडर-11) 21 से 23 फरवरी 2026 तक तिरुचिरापल्ली में आयोजित होगी, जिसमें झारखंड की बालक एवं बालिका टीमें हिस्सा लेंगी। दोनों टीमें गुरुवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन से प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगी।बालक वर्ग में विष्णु कुमार यादव, अर्शित अविनाश, आयुष चंद जंघेल, पुलकित कुमार, नवांश प्रताप सिंह, विख्यात उप्पलपति, विहान उप्पलपति, आशुतोष मिश्रा और विवान कुमार शामिल हैं। बालिका वर्ग में वैष्णवी आर्या, वर्णिका बारीक, तिथी बेरा, कश्यपी, वर्तिका दुबे, दिशिता कुमारी महतो और निआफ़ खालिद का चयन हुआ है। टीम के प्रशिक्षक चंदेश्वर कुमार हैं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...