नोएडा, फरवरी 2 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। ऑल इंडिया मास्टर्स बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता में शहर की ममता यादव ने युगल वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रविवार को आगरा में समाप्त हुई प्रतियोगिता में ममता यादव ने 60 से अधिक आयुवर्ग में दमखम दिखाया। पहले भी वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। सेक्टर-70 निवासी ममता यादव ने प्रतियोगिता के युगल वर्ग में मंजू खांडेपारकर के साथ जोड़ी बनाते हुए 22-20, 16-21, 21-16 से जीत दर्ज की। पहले सेट में प्रतिद्वंद्वी जोड़ी से ममता और मंजू की कड़ी टक्कर हुई। पहला सेट जीतने के इस जोड़ी को दूसरे सेट में हार का सामना करना पड़ा। तीसरा सेट जीतकर खिताब अपने नाम किया। ममता यादव ने एकल वर्ग और मिश्रित युगल में भी भाग लिया था। एकल वर्ग में वह क्वार्टर फाइनल में पहुंची। वहीं मि...