हजारीबाग, दिसम्बर 10 -- बरही प्रतिनिधि। राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने झारखंड नेशनल पब्लिक स्कूल कृष्णापुरी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्षता अनुमंडल अध्यक्ष कमल शंकर पंडित और संचालन विद्यालय के निदेशक डॉ सुनील कुमार दत्ता ने किया। जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, प्रदेश प्रभारी मुकुंद साव ,प्रदेश संयोजक भरत यादव, प्रदेश सचिव प्रो हीरामन साहू, प्रदेश संगठन सचिव विपिन बिहारी पांडे, कोडरमा जिला के सचिव विकास यादव और महासचिव प्रभाकर पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मानवाधिकार की स्थिति, मानवाधिकार उल्लंघन को रोकने के लिए किए जा रहे कार्य का उल्लेख किया गया। जागरुकता कार्यक्रम में मो तैयब, राकेश कुमार, प्रमोद सिंह, प्रतिमा घोष, विलासिनी राय, श...