पूर्णिया, जनवरी 26 -- पूर्णिया, एक संवाददाता। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के तत्वावधान में बिहार की मेजबानी में आगामी 27 मई को पूर्णिया जिले के जलालगढ़ स्थित द रॉयल कासा भवन में राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन बिहार टीम के सशक्त नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसमें देशभर से संगठन के शीर्ष पदाधिकारी शामिल होंगे। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय महासम्मेलन की जिम्मेदारी बिहार टीम ने संभाली है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बिहार की सांगठनिक क्षमता, एकजुटता और कार्यकुशलता को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में वर्तमान सरकार के कई माननीय मंत्रीगण एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, जिससे सम्मेलन की गरिमा और ब...