गाज़ियाबाद, फरवरी 2 -- - अनेकों शिकायत और प्रदर्शन के बावजूद कार्रवाई न होने पर लोगों ने आयोग को शिकायत देकर जल्द सड़क बनवाने की मांग की गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन स्थित हमतुम रोड की बदहाली का मुद्दा अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है। स्थानीय निवासियों ने सड़क की जर्जर स्थिति, लोगों की परेशानी और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही की शिकायत आयोग से की है। लोगों ने आयोग से जल्द सड़क बनवाने की मांग की है। राजनगर एक्सटेंशन स्थित हमतुम रोड की स्थिति लंबे समय से दयनीय बनी हुई है। लोग काफी अरसे से इसे बनाने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद से सड़क पर कई-कई फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं। कीचड़ गंदगी से जीना मुहाल हो गया है। स्थानीय निवासी मनजीत सिंह और अनिल शर्मा ने बताया कि सड़क की हालत बद से बदतर हो...