कटिहार, फरवरी 14 -- समेली,एक संवाददाता राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। समेली प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय ठाकुरबाड़ी, में प्रधान शिक्षिका निवेदिता कुमारी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को शिक्षा के महत्व, लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण से जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शिक्षक संजीव कुमार, अमृता, नूतन कुमारी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.