भागलपुर, फरवरी 14 -- गोराडीह संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और मध्य विद्यालय जगदीशपुर में राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। सबसे पहले भारत कोकिला सरोजिनी नायडू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। चेतना सत्र में उनकी उपलब्धियों पर जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों के बीच नारी शिक्षा पर परिचर्चा आयोजित के साथ निबंध, चित्रांकन, स्लोगन लेखन तथा अन्य गतिविधि आयोजित किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र, वार्डन सपना कुमारी, शिक्षिका वीणा कुमारी, फूल कुमारी, शाहिना खातून, प्रज्ञा, प्रतिमा मिश्रा, प्रीति कुमारी, भारती कुमारी, बीबी नाहिदा, मीनाक्षी कुमारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...