बहराइच, फरवरी 13 -- बहराइच। राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्वायत्तशासी संस्था किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला शिक्षिकाओं को शाश्वत फाउंडेशन अहमदाबाद की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रावस्ती में कार्यरत नुसरतबानो को विशिष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ.एस पी सिंह रहे। कार्यक्रम का आयोजन डॉ.सत्यभूषण सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुणेंद्र सिंह अंकित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यालय अधीक्षक राजवंत सिंह, क्रीड़ा प्रभारी पंकज सिंह, अतिथि प्रवक्ता अनूप कुमार शुक्ला, धर्मवीर सिंह आदि शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.