कुशीनगर, फरवरी 13 -- कुशीनगर। अवसर मिले तो बेटियां भी वे सभी मुकाम हासिल कर सकती हैं, जिन्हें इनके लिए मुश्किल समझा जाता है। ऐसा कर दिखाया जिले के एक ही गांव की दो बेटियों ने। पिपरा कनक की रहने वाली नौशीन ने पिछले साल यूपीएसपी में नौवीं रैंक लाकर अपना और जिले का नाम रौशन किया था, तो उसी गांव की शाहिदा नसरीन डीएसपी हैं। तमकुही क्षेत्र के पिपरा कनक गांव के मठिया टोला निवासी अब्दुल कय्यूम की बेटी नौशीन ने पिछले साल यूपीएससी परीक्षा में नौवीं रैंक हासिल किया था। उनकी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई गोरखपुर, स्नातक दिल्ली की एसजी टीबी खालसा कॉलेज तथा दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री में आनर्स करने के बाद जामिया कॉलेज दिल्ली से यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं। पटहेरवा संवाद के अनुसार पिपरा कनक गांव के निवासी चौधरी शमसुल होदा की पुत्री शाहिदा नसरीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.