फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 15 -- फर्रुखाबाद। अहमदाबाद और गुजरात में आयोजित सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले की जूली ने कांस्य पदक जीत कर शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है। जूली खतवापुर के जोगराज सिंह की बेटी हैं। जूली दो बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी है। जूली की इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष डा. पल्लव सोमवंशी, सचिव अरुण यादव, उपाध्यक्ष संजीव कटियार, सपनेश पटेल, कुलदीप यादव, सुभाष चंद्र, योगेश शुक्ल आदि पदाधिकारी ने शुभकामनाएं दी । जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने कहा कि जिले में वापसी पर जूली का सम्मान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...