चाईबासा, दिसम्बर 5 -- चाईबासा। राष्ट्रीय सीनियर महिला कबड्डी फेडरेशन कप 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक महाराष्ट्र के जलगांव में आयोजित होगा। इसमें झारखंड टीम भी भाग लेंगी। पश्चिम पश्चिमी सिंहभूम के गीता हेंब्रम के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए झारखंड टीम में शामिल किया गया है। झारखंड टीम के मैनेजर अनू पूर्ति को बनाया गया है। मंत्री दीपक बिरुवा ने खिलाड़ियों को जर्सी सेट उपलब्ध कराया। कोल्हान प्रभारी श्यामल दास, जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी एवं कई अन्य पदाधिकारी ने शुभकामना दी। झारखंड महिला टीम 10 दिसंबर को जमशेदपुर से महाराष्ट्र के लिए रवाना होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...