रांची, जुलाई 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, भ्रूण हत्या, बाल विवाह और महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों जैसे विषय पर महिलाओं को जागरूक किया। वे तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आई हैं। पहले दिन शनिवार को उन्होंने विद्या भारती केंद्र आरागेट में वनवासी कल्याण की महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा, जब महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से सशक्त किया जाएगा। उन्होंने महिला आयोग के कार्यों की विस्तार से सभी को जानकारी दी। कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देना जरूरी है, ताकि वे अपने जीवन को सुरक्षित और स्वाभिमानपूर्ण बना सकें। कार्यक्रम में पूर्व मेयर आशा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.