भागलपुर, अप्रैल 29 -- भागलपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी का भागलपुर सर्किट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में सोमवार की शाम को अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने कहा की आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। जिम्मेदारी मिलने के बाद नई भूमिका में महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही हूं। हम सभी को काम करते रहना है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति शेखर, रूबी दास, वंदना तिवारी, आलोक सिंह बंटू, रंजीत यादव, माला सिंह, संगीता सिन्हा आदि उपस्थित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...