बक्सर, दिसम्बर 17 -- युवा के लिए ----- विचार एमवी कॉलेज में हुआ विकसित भारत युवा संसद महोत्सव का पूर्वाभ्यास देश के ज्वलंत मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श करने के लिए प्रोत्साहित किया फोटो संख्या- 15, कैप्सन- बुधवार को एमवी कॉलेज में आयोजित भारत युवा सांसद महोत्सव में भाग लेते सदर विधायक आनंद मिश्र व अन्य। बक्सर,हमारे संवाददाता। एमवी कॉलेज के मानस सभागार में बुधवार को विकसित भारत युवा संसद महोत्सव का पूर्वाभ्यास सत्र हुआ। यह कॉलेज के प्राचार्य प्रो़ (डॉ.) कृष्णकांत सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। पूर्वाभ्यास आपातकाल का 50 वर्ष, भारतीय लोकतंत्र के लिए एक-एक स्थापक विषय पर चर्चा हुई। इसमें कॉलेज के साथ-साथ अन्य संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने तीन मिनट के भीतर अपने तार्किक विचार, विश्लेषण और पक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तु...