लातेहार, जनवरी 22 -- चंदवा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुवार को स्थानीय प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शपथ प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर सीओ सुमित कुमार झा व बीडीओ चंदन प्रसाद ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी कर्मियों को निष्पक्ष, निर्भीक एवं नैतिक तरीके से मतदान करने तथा लोकतंत्र की मजबूती में अपनी सहभागिता निभाने की शपथ दिलाई। बीडीओ चन्दन प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ होते हैं। प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। वहीं सीओ सुमित कुमार झा ने कहा कि जागरूक मतदाता ही स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है। अंत में सभी ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने का संकल्प लिया। कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.