खगडि़या, जनवरी 26 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता को लेकर शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर एसपी राकेश कुमार, डीडीसी, एडीएम आरती, एडीएम आपदा विजयंत, उपनिर्वाचन पदाधिकारी अनिल तिवारी, डीटीओ विकास कुमार, वरीय उपसमाहत्र्ता प्रवीण कुमार समेत विभिन्न राजनीतिक दलोंके प्रतिनिधि, कार्यालय कर्मी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। वहीं आज के दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस क्यों मनाया जाता है। इस बारे में भी बिन्दुवार जानकारी दी गई। सदर प्रखंड परिसर में भी दिलाई गई शपथ खगड़िया। सदर प्रखंड परिसर में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौक पर उपस्थित प्रखंडस्तरीय अधिक...