किशनगंज, जनवरी 26 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य कार्यक्रम सम्राट अशोक भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता से संबंधित वीडियो प्रदर्शित किया गया तथा माननीय मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संबोधन का भी प्रसारण किया गया। जिला पदाधिकारी विशाल राज ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से खगड़ा स्थित सम्राट अशोक भवन के लिए रवाना किया गया। इस जागरूकता रैली में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, कार्यालय कर्मी एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी संतोष कुमार ने कहा कि उपस्थि...