कुशीनगर, जनवरी 26 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर खड्डा में श्री गांधी व काती देवी इण्टर कॉलेज के बच्चों ने एसडीएम रामवीर सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली में बच्चों ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर एसडीएम ने तहसील परिसर में छात्र छात्राएं, शिक्षक व कर्मचारियों को अधिक मतदान करने की शपथ दिलाई। एसडीएम ने कहा कि मतदान करना हम सभी का अधिकार है। शत प्रतिशत मतदान स्वस्थ लोकतंत्र की जान है। उन्होंने बच्चों से अपने-अपने परिवार व मोहल्ले के लोगों का शत प्रतिशत मतदान कराने की भूमिका का निर्वहन करने को कहा। इस दौरान बच्चों ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली और मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। इसी तरह खड्डा इंस्पेक्टर गिरजेश उपाध्याय व हनुमानगंज एसओ संजय कुमार न...