कटिहार, जनवरी 26 -- कटिहार।राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, कटिहार द्वारा मतदाता जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। डीएस कॉलेज से महमूद चौक तक आयोजित इस पदयात्रा में करीब 200 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।कार्यक्रम के दौरान पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को सम्मानित किया गया तथा उपस्थित युवाओं को मतदाता शपथ दिलाई गई। युवाओं ने "मेरा वोट, मेरा स्वाभिमान" और "मेरा भारत, मेरा वोट" जैसे नारों के माध्यम से आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कार्यालय सहायक बिक्रम कुमार मंडल, फिजिकल प्रशिक्षक रंजीत पंडित, माय भारत युवा स्वयंसेवक कुणाल कुमार, मिथलेश कुमार, स्वाति कुमारी, अंजली कुमारी, नंदनी कुमारी, सूरज कुमार, दीपक कुमार मंडल, आशुतोष कुमार मंडल सहित बड़ी संख्या में युवा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.