सहारनपुर, जनवरी 25 -- नकुड़। केएलजीएम इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान छात्रों ने मतदाता जागरुकता रैली भी निकाली। रविवार को एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपने परिवार और आसपास के 18 वर्ष से अधिक आयु के युवक-युवतियों के फॉर्म 6 भरवाकर उनका पंजीकरण करवाने और मतदान के प्रति जागरुक करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य कैप्टन गौरव मिश्रा ने कहा कि मतदान से ही लोकतंत्र की रक्षा की जा सकती है और मतदान के लिए मतदाता का पंजीकरण आवश्यक है। इस अवसर पर छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। संजय शर्मा, संजय कौशिक, सहेंद्रपाल सिंह, कुलदीप सिंह, कंवरसेन गर्ग, अनुज कुमार, हरेंद्र सिंह, अरुण कुमार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.