रुडकी, जनवरी 25 -- 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के कार्यालय में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन स्वीप के आइकॉन एवं टॉयलेट मैन ऑफ उत्तराखंड रमेश भटेजा को मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अपर जिलाधिकारी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्मित कैलेंडर का भी अनावरण किया गया। साथ ही वीडियो के माध्यम से चुनाव संबंधी तैयारियों पर आधारित एक जानकारीपूर्ण फिल्म का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के अंत में अपर जिला अधिकारी सभी को मतदाता शपथ दिलाई गई और अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर उप निर्वाचन अधिकारी, स...