जमशेदपुर, जनवरी 25 -- जमशेदपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 अंबेडकर विद्यालय के बूथ संख्या 19 एवं 20 पर बीएलओ के नहीं आने से जनता नाराज दिखी। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा को लोगों ने सूचित किया कि बूथ पर कोई बीएलओ नहीं आया है। इस पर सुबोध झा ने सूरज ओझा, पवित्रा पांडे, संजय सिंह और सरोजनी देवी के साथ वहां पहुंचकर देखा तो बूथ संख्या 19 और 20 को बंद मिला। मतदाता वापस लौट रहे थे। सुबोध झा, सूरज ओझा, सोनी चौधरी, पवित्रा पांडे ने फोन पर बीएलओ से संपर्क किया तो दोनों ने बार-बार झूठा आश्वासन दिया कि वह आ रहीं हैं। परंतु 2 बजे तक बूथ पर नहीं पहुंचीं। इस मामले को लेकर कई लोगों ने उच्चाधिकारी को फोन पर सूचना दी और कहा कि अब बीएलओ को आदेश दिया जाए कि घर-घर जाकर मतदाता सूची को सुधारें और नाम जोड़ने, ...