कुशीनगर, जनवरी 26 -- पडरौना, निज संवाददाता। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर हनुमान इंटर कॉलेज पडरौना में डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य नागरिकों में मताधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम के दौरान डीएम द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों व आम नागरिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ व सुपरवाइजरों को सम्मानित भी किया गया। रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर हनुमान इंटर कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद मतदाता जागरूकता रैली को डीएम द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के माध्यम से आमजन को अपने मताधिकार के प्रयोग के लिये प्रेरित किया गया। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.