मधुबनी, जनवरी 25 -- झंझारपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर झंझारपुर अनुमंडल के लिए गौरव का क्षण रहा। विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट, निष्पक्ष और पारदर्शी कार्य करने के लिए झंझारपुर के एसडीएम कुमार गौरव एवं डीसीएलआर टोनी कुमारी को पटना में सम्मानित किया गया। बिहार सरकार के प्रधान सचिव द्वारा आयोजित समारोह में दोनों अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान पत्र प्रदान किया गया। एसडीएम कुमार गौरव को 38 झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचित पदाधिकारी (आरओ) के रूप में तथा डीसीएलआर टोनी कुमारी को 37 राजनगर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचित पदाधिकारी के रूप में बेहतर चुनावी प्रबंधन के लिए यह सम्मान दिया गया। विधानसभा चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से सभी प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने के कारण दोनों अधिकारियों का चयन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.