भागलपुर, जनवरी 26 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कहलगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड कहलगांव में शपथ ग्रहण समारोह एवं मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अनुमंडल कार्यालय कहलगांव में किया गया, जिसके उपरांत वहीं से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली अनुमंडल कार्यालय से प्रारंभ होकर हाट रोड होते हुए विक्रमशिला गांगुली पार्क में जाकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में अनुमंडल एवं प्रखंड कार्यालय के कर्मी, स्कूली बच्चे समेत प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अमित राज, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी प्रवीण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मतदाता जागरूकता रैली का समापन सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कहलगांव राजीव रंजन की अध्यक्षता में किया गया।...