अलीगढ़, जनवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम संजीव रंजन ने जिले के सभी मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना न केवल अधिकार बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। शत-प्रतिशत मतदान से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की आत्मा हैं और निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची का होना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से हाल ही में सम्पन्न विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले की सभी स...