रामगढ़, फरवरी 5 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट और प्रेरणादायी कार्यों के लिए जिले की अग्रणी सेवाभावी संस्था मारवाड़ी महिला समिति, रामगढ़ शाखा को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवपूर्ण सम्मान प्राप्त हुआ है। उड़ीसा के बालेश्वर में आयोजित 22 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में समिति को मेघावी छात्र सम्मान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए समिति की अध्यक्ष निशा जैन ने कहा कि रामगढ़ शाखा सदैव बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रही है। समिति की ओर से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, उनके लालन-पालन, अनाथ और नि:सहाय बच्चों की सहायता के लिए निरंतर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा, कि बच्चे हमारे भविष्य की धरोहर हैं। उनके सपनों को दिशा और उड़ान देना हमारा दायित्व है। यदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.