बेगुसराय, जनवरी 15 -- गढ़हरा(बरौनी)। कांग्रेसजनों की बैठक गुरुवार को गढ़हरा में कर एक प्रस्ताव के द्वारा मनरेगा योजना से महात्मा गांधी के नाम हटाए जाने को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कार्य बताया गया। प्रस्ताव में कहा गया कि केन्द्र सरकार ने देश के गरीब, मजदूर, युवा व किसानों की जिंदगी तबाह कर दी है। अपनी गलत राजनीति, आर्थिक नीति के सहारे अपनी असफलता छुपाने के लिए गांधी नेहरू जी का नाम लेकर अपना चेहरा छुपाती है। कांग्रेस नेता राम अनुग्रह शर्मा ने कहा कि गांधी व नेहरू का अपमान राष्ट्रीय भावना का अपमान है। आज गांधी व नेहरू के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करनी है। यही समय की पुकार है। मौके पर बृजकिशोर सिंह, नंदकिशोर सिंह, दिनेश सिंह, संजय सिंह सहित अन्य कांग्रेसजनों ने संविधान, लोकतंत्र, धर्मन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.