सीवान, फरवरी 2 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में जेपीयू के एकमात्र महिला महाविद्यालय, विद्या भवन महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय भारत बौद्धिक्स परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया। यह परीक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय व विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के सहयोग से आयोजित की गई। परीक्षा में भारतीय ज्ञान पद्धति से जुड़े प्रश्न पूछे गए। एक पाली में ली गई परीक्षा सुबह 10 बजे से पूर्वाहृ 12 बजे तक महाविद्यालय में आयोजित की गई। परीक्षा में 160 छात्राओं में से 147 छात्राएं उपस्थित रहीं। परीक्षा में 180 प्रश्नों में से 80 बहुविकल्पीय व 20 अंकों का एक वर्णनात्मक प्रश्न भी करना था। कुल 100 अंकों की परीक्षा में 0.25 नंबर की ऋणात्मक मार्किंग भी थी। जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की भारत बौद्धिक्स परीक्षा की परीक्षा समन्वयक प्रो. डॉ. रीता कुमारी ने परी...