देहरादून, दिसम्बर 11 -- महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज के मैदान में 14 से 18 दिसंबर तक होने वाली राष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड के चार रैफरियों का चयन हुआ है। इसमें तीन रैफरी मसूरी के चयनित हुए है। राष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड से चयनित चार रैफरियों में अंतर्राष्ट्रीय रैफरी सेमुएल चंद्र, शिखा नेगी व मधु टम्टा मसूरी व अक्षय कुमार सिंह ऋषिकेश के रहने वाले हैं। देहरादून में होने वाली इस राष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबाल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 8 राज्यों की टीमों ने क्वालीफाई किया है जिसमें गुजरात, केरल, मेघालय, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व उत्तराखंड की टीमें हैं। महिला वर्ग में छह राज्यों कि टीमों ने क्वालीफाई किया है जिसमें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हरियाणा, उड़ीसा व गुजरात की ट...