कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में 4 से 10 जनवरी के बीच राष्ट्रीय सीनियर पुरुष व महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता आयोजित हो रही। फेडरेशन के महासचिव प्रमोद कुमार ने उक्त प्रतियोगिता में शहर के वीरेंद्र त्रिपाठी को बतौर तकनीकी अधिकारी नामित किया है। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के शारीरिक शिक्षक के रूप में कार्यरत वीरेंद्र त्रिपाठी पहले भी कई अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश तिवारी, एमके मिश्र, मधुश्री भौमिक, बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...