सीतामढ़ी, सितम्बर 13 -- सीतामढ़ी। जिला में हृदय रोग से जूझ रहे बच्चों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत गुरुवार, 11 सितंबर 2025 को जिले के चार बच्चों को मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत इलाज के लिए अहमदाबाद स्थित श्री सत्य साईं हृदय अस्पताल रवाना किया गया। यहाँ उनका निःशुल्क ऑपरेशन होगा और बच्चों को नया जीवन मिलेगा। रवानगी से पूर्व सभी बच्चों का मेडिकल टीम के द्वारा चेकअप किया गया। इसके बाद विशेष एंबुलेंस से रवाना किया गया। अब तक 90 से अधिक बच्चों का सफल इलाज: सिविल सर्जन डॉ.अखिलेश कुमार ने बताया जिले से अब तक 90 से अधिक हृदय रोग से ग्रसित बच्चों का सफल ऑपरेशन कराया जा चुका है। यह सभी बच्चे आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों से आते हैं, जिनके लिए महंगे इलाज का खर्च उठाना संभव नहीं था। कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.