रुद्रपुर, जनवरी 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिले में बालिकाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायी पहल की गई। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज बागवाला की कक्षा 11वीं की छात्रा अनन्या कुमारी को प्रतीकात्मक रूप से एक दिन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बनाया गया। इस अवसर पर अनन्या कुमारी ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और विभाग से जुड़े दायित्वों को नजदीक से समझा। कार्यक्रम के दौरान सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने अनन्या को बुके भेंट कर एक दिन के सीएमओ का कार्यभार सौंपा। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की पहल से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे प्रशासनिक व नेतृत्वकारी भूमिकाओं के प्रति जागरूक होती हैं। उन्होंने अनन्या को स्वास्थ्य विभाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.