लोहरदगा, जनवरी 24 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के द्वारा शनिवार को संजय गांधी पथ टंगरा टोली में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पीलबी छाया देवी और अनीता के द्वारा आशा कार्यक्रम के तहत लिंग चयनात्मक प्रथा जिसमें लिंग जांच से संबंधित कुप्रथा और उससे हानि-जुर्माना यह अवैध जांच है। इसके बारे में विस्तार पूर्वक बतलाया गया। साथ ही बालिका विवाह के विषय में जागरूक किया गया। जिसमें बालिका मासिक धर्म के स्वच्छता के विषय में बालिकाओं को जागरूक किया गया। बालिकाओं के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे। कल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी जागरूक किया गया। हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.