गाजीपुर, दिसम्बर 6 -- मनिहारी। राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्यों ने शनिवार को हंसराजपुर बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में शौर्य दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सूर्यभान पांडेय ने कहा कि भारत तीन हजार वर्षों से विदेशी आक्रांताओं का सामना करता आया है और निरंतर संघर्षों के बाद विजय की परंपरा कायम रही है। उन्होंने बताया कि इसी दिन अयोध्या में गुलामी के प्रतीक चिन्ह को हटाया गया था, इसलिए पूरे देश में इसे शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने संगठन की मूल भावना राष्ट्रभक्ति, धार्मिक सुरक्षा और सामाजिक एकजुटता को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री रमेश गुप्ता, रामानंद राजभर, गोविंद कुशवाहा, सत्यम दुबे, संजय मौर्य, राम विजय यादव, योगेश चौहान, अंकित दुबे, दिनेश लाल यादव, अमन चौबे, भूपें...