बुलंदशहर, सितम्बर 6 -- राष्ट्रीय बजरंगदल के प्रांत मंत्री नितिन पंडित ने बताया कि कुछ कार्यकर्त्ताओं को शुक्रवार शाम एक गौवंशी जख्मी हाल में मिला था। जिसके बाद कार्यकर्ता उसे लेकर नगरपालिका द्वारा संचालित गांव टैना में स्थित गौशाला में छोड़ने के लिए गए थे। बताया कि गौवंशियों के लिए चारा-पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। बरसात के दौरान गौशाला परिसर में जलभराव के साथ-साथ कीचड़ भी पसरा हुआ है। बीमार गौवंशों के उपचार की भी कोई व्यवस्था नहीं है। जानकारी होने पर काफी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर एकत्र हो गए और नारेबाजी कर हंगामा किया। सूचना पाकर एसडीएम प्रतिक्षा पांडेय व नगरपालिका के ईओ मौके पर पहुंचे और कार्यकर्त्ताओं को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। जल्द ही गाैशाला की हालत सुधारने का आश्वासन दिया। जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। इस मौके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.